Pages

Wednesday, October 27, 2010

आपकी शुभकामनाएँ साथ हैं
क्या हुआ गर कुछ बलाएँ साथ हैं

हारने का अर्थ यह भी जानिए
जीत की संभावनाएं साथ हैं

इस अँधेरे को फतह कर लेंगे हम
रौशनी की कुछ कथाएँ साथ हैं

मर ही जाता मैं शहर में बच गया
गाँव की शीतल हवाएं साथ हैं

ये सफ़र अंतिम हैं खाली हाथ लोग
पर हजारों वासनाएँ साथ हैं


No comments:

Post a Comment